दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे देवरिया और गोंडा की टीमे फाइनल में पहुंची
1 min read
31,226 views
मोहम्मद सुलेमान / प्रदीप गुप्ता
गोंडा। छपिया क्षेत्र के प्राणदेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पायरखास में दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता में देवरिया और गोंडा की टीमें फाइनल में पहुंची। प्राण देवी महादेव स्मारक तृतीय प्रांतीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लीग मैच के बाद सेमीफाइनल मैच खेला गया ।प्रथम सेमीफाइनल मैच प्राणदेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पायरखास और चंद्र भान सिंह डिग्री कालेज मंडफ गोंडा के मध्य खेला गया ।दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।गोंडा मंडफ की टीम ने पायरखास की टीम को 25-17,25-22से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।दूसरा सेमीफाइनल देवरिया और लखनऊ के बीच खेला गया ।देवरिया की टीम ने सीधे सेटों 25 -29,25-22से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।महा विद्यालय के प्रबंधक डॉ पी एन द्विवेदी और संतोष धर द्विवेदी खेल का शुभारंभ कराया ।खिलाडियों का परिचय कराया।प्रबंधक के कहा कि खेलकूद से आपसी सौंदर्य और भाईचारा बढ़ता है ।सोनू सिंह ,पिंकू सिंह ,अरविंद सिंह ,देवता दीन पाण्डेय ,कज्जू पहलवान, रेफरी संकट प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह रहे।
