बाल दिवस के अवसर पर सोनबरसा स्कूल में विविध कार्यक्रम आयोजित,बाल दिवस के अवसर पर सोनबरसा में गुब्बारा फोड़, कूदो जलेबी खाओ, चाकलेट व केला खाओ इनाम पाओ कार्यक्रम आयोजित
1 min read
6,588 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में बालदिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर माधुरी, अंजलि, अंकित, भूमिका व पूनम ने केक काट सबका मुंह मीठा किया। इसके पूर्व छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गुब्बारा फोड़,उछलो कूदो जलेबी खाओ,केला खाओ चाकलेट खाओ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर से अनुष्का,अमन, आनन्द तथा उच्च प्राथमिक स्तर में अजय, दीपक व रूमा क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। कूदो जलेबी खाओ में प्राथमिक स्तर में साकिरा, आयुष्य, रीमा व उच्च प्राथमिक स्तर में अजय, दीपक, अंशिका मौर्य क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। चित्र कला प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर में करन, कृष्णा,साकिरा तथा उच्च प्राथमिक स्तर में अमन, उन्नति व माधुरी क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर स्पेशल एजूकेटर राम सुख वर्मा, प्रधानाध्यापक आलोक कुमार भारती, शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया, शताब्दी वर्मा, अरुण कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप, चित्रावती, अनुराधा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
