महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में बाल मेले का हुआ आयोजन
1 min read
4,650 views
महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में बाल मेले का हुआ आयोजन
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के क्रीड़ा प्रांगण में बाल मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी तरबगंज एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर रामखेलावन सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ मां सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी हैं। इस प्रकार का मेला बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है।उन्होंने आगे कहा कि बच्चों आपके भीतर जो भी हुनर है उसका प्रदर्शन कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन करें। छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर रामखेलावन सिंह ने कहा कि हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, की जयंती है। बाल दिवस मनाने का मकसद बच्चों की खुशियां, उनके अधिकारों और उनके उज्जवल भविष्य के लिए जागरूकता फैलाना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय. अध्यक्ष अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। तथा आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि अन्य अतिथियों तथा विद्यालय के शिक्षकों के साथ बच्चों द्वारा लगाए विभिन्न स्टाल विज्ञान मॉडल, कृषि प्रदर्शनी, विद्यालय में संचालित विभिन्न व्यवसायिक ट्रेड फोटोग्राफी, बेकिंग एवं परिधान रचना एवं सज्जा द्वारा निर्मित उत्पादों का भी अवलोकन किया। इस दौरान बच्चों ने खाने पीने के लिए मिठाई, पाव भाजी, पानी पूरी, पनीर पकोड़े, जलेबी, बतासे, दही बड़े आदि की भी स्टाल लगाए। कार्यक्रम में नेहा मोदनवाल ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य रामनाथ पांडेय, डॉक्टर पदम नाथ पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कक्षा 11 एवं 12 के बीच कबड्डी मैच हुआ जिसमें कक्षा 11 की टीम विजेता जबकि कक्षा 12 की टीम उप विजेता रही। इसी क्रम में बालिका वर्ग के कबड्डी मैच में रानी दुर्गावती टीम विजेता रही जबकि रानी लक्ष्मीबाई टीम उप विजेता रही। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व एथलीट्स एवं पूर्व विद्यालय के छात्र संजय सिंह जिला पंचायत सदस्य, विकास सिंह प्रबंधक विकास शिक्षा मंदिर, सर्वेश सिंह, सागर प्रसाद तथा अब्दुल वकील आदि को यूपी जिला अधिकारी ने अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। बाल मेले में आया गजराज बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा । इस अवसर पर आनंद कुमार पांडेय, राकेश कुमार शुक्ला, डॉ पवन प्रताप सिंह, एम एच अंसारी, बृजेंद्र प्रताप सिंह, राजेश चंद पांडे सुग्रीव प्रसाद, कन्हैया लाल सतीश कुमार,शशि कुमार सिंह, सतपाल सिंह, मनीष सिंह, पवन कुमार सिंह, पंकज सिंह बाबा, मोहम्मद यूनुस, रघुनाथ द्विवेदी, संजीव सिंह, अमित वर्मा, विशाल वर्मा, लक्ष्मी नारायण मिश्र, पवन गुप्ता, सुजीत श्रीवास्तव, विशाल वर्मा सुरेंद्र कुमार यादव,कुँवर भगवती सिंह, देवेंद्र यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, महेश मिश्रा आदि शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
