नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नेहरू जी शिक्षा की शक्ति और हर बच्चे की क्षमता में विश्वास करते थे – डा सतेन्द्र कुमार सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,769 views

संजय कुमार प्रजापति

नवाबगंज गोण्डा युगनव टाइम्स लाइव बाल दिवस के अवसर पर नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह तथा अधिषाशी अधिकारी सर्वेश शुक्ला ने छात्राओ को प्रशस्ति पत्र तथा मिष्ठान वितरित किया । कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर सीमा दुबे ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बाल दिवस पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़,जलेबी दौड़ ,तथा गणित प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका द्वारा संचालित नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया |जिसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर लोगों को आकर्षित किया वही खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की जय सिंह , प्रियांशी यादव , किरण पाल तथा सीनियर वर्ग में चंचल , अदिति , गौरी को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया | इसके अलावा कई बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वह मिष्ठान वितरित किया गया |

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद पालिका परिषद के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस चाचा नेहरू के प्रेम को दर्शाता है वह बच्चों से बहुत प्रेम करते थे इसीलिए उनके जन्मदिवस को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं | नेहरू जी शिक्षा की शक्ति और हर बच्चे की क्षमता में विश्वास करते थे | अधिषाशी अधिकारी नगर पालिका सर्वेश शुक्ला ने बाल दिवस के अवसर पर छात्रों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया तथा अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया | कार्यक्रम में नगर पालिका की जलकल जे ई कंचन यादव वरिष्ठ लिपिक सुरेश चंद्र , अमित श्रीवास्तव ,राजेंद्र तिवारी , अभिनंदन , जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव , धीरेंद्र प्रताप सिंह के अतिरिक्त विद्यालय की अध्यापिका सुनीता रानी , कंचन सिंह , रुखसार परवीन , मीनाक्षी श्रीवास्तव व्यायाम शिक्षक अमित कुमार सिंह , कुणाल सिंह , शिवांक सिंह स्कूल के वरिष्ठ लिपिक सुरजीत सिंह , कनिष्ठ लिपिक अंशुमान सिंह आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम मैं आए हुए अतिथियों का विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ सीमा दुबे ने आभार प्रकट किया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!