नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गुट निरपेक्ष आंदोलन के जनक देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

1 min read

 2,745 views

आधुनिक भारत के निर्माता गुट निरपेक्ष आंदोलन के जनक देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस बालदिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा हुई
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि देश को आजादी मिलने के उपरांत विभिन्न रियासतों में सामंजस्य स्थापित कर राष्ट्र निर्माण करने के साथ ही दवाई, पढ़ाई और कमाई की व्यवस्थाएं करने के साथ ही विभिन्न भाषा और संस्कृति के लोगों को जोड़कर एक नए राष्ट्र का निर्माण किया आई आई टी, आई आई एम, एम्स, के साथ ही इसरो की स्थापना करके नेहरू जी ने विश्व मानचित्र पर भारत को नया आयाम देकर स्थापित किया
प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, अल्पशंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, विनय त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा, अरविंद शुक्ला ने भी गोष्ठी को संबोधित किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष रफी रैनी पीसीसी जलील खान, ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव, आमिल अंसारी सभासद शाहिद अली कुरेशी सभासद हाजी अब्दुल सईद, चांद खान,दिनेश यादव, लाल बहादुर कनौजिया, राम श्रृंगार भारती, वसीम सिद्दीकी, मो खालिद, टी एन फारुकी, सत्येंद्र सिंह, अवसार अहमद, अब्दुल्ला खान, हरीराम वर्मा, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!