नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अमेरिका में प्रधानमंत्री द्वारा रोज़गार पर दिया गया बयान हास्यास्पद – ——हरिनाम सिंह चौहान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,552 views

गोंडा । प्रधानमंत्री द्वारा देश में बढ़ती बेरोजगारी के संबंध में दिया गया बयान हास्यास्पद है।यह बात इन्दिरा युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह चौहान ने एक बयान में कहा।

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिस तरह दुनिया में देश में व्याप्त बेरोजगारी के संबंध में बयान दिया जा रहा है कि लगभग 250 मिलियन लोगों को बेरोजगारी से बाहर निकाला गया है जबकि प्रधानमंत्री का यह बयान धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विदेशों में जिस तरह देश के मान सम्मान व स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है यह देश का बेरोजगार नौजवान बर्दाश्त नहीं करेगा।हरिनाम सिंह चौहान ने सरकार से सवाल किया कि जब विगत एक दशक में जब कोई भी प्रायोगिक परीक्षा स्वस्थ तरीके से सम्पन्न ही नहीं हुई और किसी का परिणाम सुचिता पूर्ण तरीके से घोषित ही नहीं हुआ तो 250 मिलियन बेरोजगारों को रोजगार कहाँ दिया गया उन्होंने सरकार द्वारा बनवाए जा रहे ई श्रम कार्ड पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या ई श्रम कार्ड बन जाने से बेरोजगारों को रोजगार मिल जाएगा और यदि नहीं तो सरकार ई श्रम कार्ड बनवाने से पहले बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था करे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!