डेंगू के चपेट में आए मसकनवा बाजार में पहुंची जिले से डाक्टरों की टीम,सचिव जय कुमार ने कराया फागिंग व छिड़काव,रानीजोत के कई दर्जन घर डेंगू की चपेट में है*
1 min read
4,728 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा:- मसकनवा कस्बे में डेंगू और बुखार के प्रकोप से एक दर्जन लोग पीड़ित हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एम ओ डॉक्टर फारुख के नेतृत्व में मसकनवा कस्बे में पहुंचकर पीड़ितों की जांच की ।दवाओं का वितरण किया गया ।एडीओ पंचायत हरिओंपाल के देखरेख में सचिव जय कुमार ने फागिंग करवाया तथा गलियों और बाजारों की सड़कों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया। एम ओ डॉ फारूक ने बताया कि अंशू गुप्ता,अतुल कुमार,विनायक,मनोज कुमार ,विनोद कुमार ,दिनेश सोनी,अशोक की चेक रिपोर्ट देखी।सी एच सी टीम के डां डी सी वर्मा ने कमल चंद्र मो रफी,सोनू,अमीषा खातून,शाहिद,जाहिद, बबलू,नगीना खातून,रोशनी,गुलफाम,मो उमर,मो याकूब,संतोष कुमार,गोविंद,हरिओम,भोलानाथ,रंजू देवी,कमलादेवी,राजेश,रामशंकर,रामजी, अंशू,शिवशंकर,मनोज,विनोद कुमार,रेखा देवी,दिनेश,आलोक,
सुमित,रजत,मानसी संभावित बुखार पीड़ितों को जांच के लिए पीचसी और सीएचसी पर जांच के लिए बुआया गया है।चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने बताया कि सी एच सी और पी एच सी दोनों पर जांच की सुविधा उपलब्ध है ।टीम को भेज कर भी जांच कराया गया ।इस मौके पर सचिव सचिन कुमार,सुमित गुप्ता,डॉक्टरों की टीम में अब्दुल खालिक,मुकुल श्रीवास्तव,धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं ब्लाक कर्मी उपस्थित रहे।
