नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा मनकापुर में धूम धाम से मनाया गया मीना का जन्मोत्स,वबच्चों ने निबंध लेखन, वाद-विवाद और चित्र कला प्रतियोगिता में लिया हिस्सा *निबंध लेखन में ताज मोहम्मद प्रथम, चित्र कला में लक्ष्मी व माडल निर्माण में आकाश रहे प्रथम* *पूनम ने मीना का रोल निभाते हुए काटा केक मिला उपहार*

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,919 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में मीना जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिक्षिका शताब्दी वर्मा के निर्देशन में बच्चों ने चित्र कला, निबंध लेखन व माडल निर्माण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार भारती ने मीना को एक रोल-मॉडल मानते हुए अन्य बालक व बालिकाओं को उससे प्रेरणा लेता हुए कभी हार न मानने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, पूनम द्वितीय व अंशिका तृतीय स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में ताज मोहम्मद प्रथम, संजू द्वितीय व अंशिका तृतीय स्थान पर रहे।इसी प्रकार माडल निर्माण में आकाश वर्मा प्रथम, वृजमोहन पाल द्वितीय व ताज मोहम्मद तृतीय स्थान पर रहे। मीना जन्मोत्सव के अवसर पर पूनम भारती ने मीना का रोल अदा करते हुए केक काटकर सबका मुंह मीठा किया। प्रतियोगिता में संगीता, माधुरी, अर्चना,रुमा, नन्दिनी, कुसुम, संगीता,अमन,दीपक, साबिर अली, भूमिका मौर्य, अंजलि, मंजीत, अंकित, सेजल,आकाश, करन,साकिरा,साबिरा, उन्नति, संध्या वर्मा,रुबी, आकृति , अर्जुन, शिवपूजन,मोनी, मालती,अनामिका ,अवनीश आदि बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।इस अवसर पर शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया, सुरेश कुमार, पूनम वर्मा, पूनम यादव अनुराधा मिश्रा, देवेन्द्र प्रताप,चित्रावती मौर्य आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!