नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नालियों की साफ सफाई, कूड़ा कलेक्शन व पार्कों की स्थिति का निरीक्षण,मूक बधिर विद्यालय के पीछे शौचालय के पास भी अवैध अतिक्रमण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,554 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोरखपुर -आज दिनांक 22 जून 2024 को नगर आयुक्त महोदय द्वारा वार्ड संख्या 15 हनुमंत नगर की पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि के साथ पूरे वार्ड का पैदल भ्रमण कर वार्ड में साफ-सफाई, आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नालियों की साफ सफाई, वार्ड में चल रहे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं वार्ड में स्थित पार्कों की स्थिति का निरीक्षण किया गया.
वार्ड में निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़ा मिला. वार्ड की नालियां जगह-जगह जाम थी और पूरे वार्ड में कई जगह का गाय/सांड घूमते हुए मिले. नगर आयुक्त महोदय द्वारा जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक को वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं बरसात से पूर्व वार्ड में समस्त नालियों की सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया.
घूम रहे सभी छुट्टा गोवंश को कान्हा उपवन में भेजवाने हेतु निर्देशित किया गया.

वार्ड में स्थित अंबेडकर पार्क में आसपास के लोगों द्वारा अतिक्रमण करके पार्क में अवैध निर्माण करा लिया गया है, जिसके साथ ही मूक बधिर विद्यालय के पीछे शौचालय के पास भी अवैध अतिक्रमण करके निर्माण कराया गया है लोगों को अपने घरों का कूड़ा सड़क पर न फेंककर निगम की गाड़ी में देने हेतु प्रेरित किया जाए. इसके बाद भी सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही करायें.
इस संबंध में नगर आयुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!