नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मृतक शरदेंदू मिश्रा के पत्नी के साथ नगर आयुक्त से मिले परिषद के पदाधिकारी,सभी क्लेम का शीघ्र भुगतान और आश्रित को नौकरी का मिला आश्वाशन–—– रूपेश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,373 views

 

सलाहुद्दीन सिद्दीकी
गोरखपुर 22 जून नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के वार्ड नंबर 5 मे कार्यरत सफाई सुपरवाइजर शरदेंदु मिश्रा का दिनांक 31मई को चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई मौत के संबंध में आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं नगर निगम पेंशनर परिषद का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मृतक शरदेंदु मिश्रा की पत्नी रेखा मिश्रा जी के साथ नगर आयुक्त गोरखपुर श्री गौरव सिंह सोंगरवाल और अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह से मुलाकात कर मृतक शरदेन्दु मिश्रा की पत्नी को नौकरी व उनके सभी प्रकार के क्लेम के भुगतान का अनुरोध किया, साथ ही यह भी निवेदन किया कि नगर निगम रिलीफ फंड से तत्काल उनको आर्थिक सहायता की जाए नगर आयुक्त से वार्ता के दौरान मृतक शरदेंदु मिश्रा के पत्नी रोने लगी जिस पर नगर आयुक्त भी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मैं आपके सभी प्रकार के क्लेम और नगर निगम रिलीफ फंड से आर्थिक मदद तथा चुनाव आयोग द्वारा घोषित सहायता राशि भी शीघ्र दिलाने का प्रयास करूंगा आप नगर निगम परिवार की सदस्य है निगम आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहेगा श्रीमती रेखा मिश्रा को सात्वना देते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि आपके सारे क्लेम और आपके नौकरी ज्वानिंग का कार्य शीघ्र पूरा करा लिया जायेगा ।
नगर आयुक्त के सकारात्मक रूख से वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों ने नगर आयोग को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल कौशल किशोर शुक्ल रविन्द्र कुंवर वरुण वर्मा बैरागी अशोक पांडेय पंडित श्याम नारायण शुक्ल संजय श्रीवास्तव इजहार अली आशीष कुमार पांडेय सुरेन्द्र पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!