नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दो बाईकों में आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, मचा कोहराम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 9,044 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव के पास दो बाईक सवारों की आमने सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम नकहरा से जुडी है। यहां के निवासी चुनई प्रसाद बाइक पर सवार होकर कहीं गए थे,वह बांध से होकर वापस घर आ रहे थे। उसी बीच सामने से काफी तेज गति से आ रही बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!