विदेश राज्य मंत्री के प्रयासों से विदेश मे मरे युवक का शव परिजनो को मिला
1 min read
4,352 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा । विदेश में मजदूरी करने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी । विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के हस्तक्षेप के बाद तकरीबन 20 दिन बाद युवक का शव दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया जहां से शनिवार को दोपहर बाद युवक का शव पैतृक गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द -ए -खाक कर दिया गया ।
बताते चले कि थाना कोतवाली मनकापुर के रामापुर गांव का मुस्लिम परिवार रजा मोहम्मद के बच्चे वजीरगंज थाना क्षेत्र के चढ़़ौवा गांव के मजरे दरजी पुरवा में निवास करते हैं यही के निवासी मोहम्मद हुसैन का बेटा अली हुसैन 28 वर्ष इसी थाना क्षेत्र के विरह्ममतपुर के निवासी एजेंट रवि उल्ला पुत्र हामिद अली को डेढ़ लाख रूपए देकर पासपोर्ट और वीजा के नाम पर ट्राबेल वीजा पर 2023 में कई युवकों को जॉर्डन भेज दिया और फिर वहां से रूस में बुलावा क्षेत्रीय रुस्त बस्काया ले गया और वहां डेढ़ लाख रूपए लेकर अली हुसैन समेत दर्जन भर भारतीयों को बेच दिया सूत्रों की माने तो अली हुसैन समेत उन मजदूरों को मजदूरी की रकम मांगने , भरपेट भोजन मांगने तथा 16 घंटे काम के लिए मजबूर किया जाता रहा, अली हुसैन को विरोध करने पर बुलावा कंपनी के लोगों ने 2 जून की रात चाकू से गोदकर मार डालने का मृतक के पिता ने लगाया ।क्षेत्रीय सांसद व विदेशी राज मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को बीते 11 जून को पीड़ित पिता ने पत्र देकर अपने बेटे के शव को स्वदेश लाने की गुहार लगाई। राज्य मंत्री के हस्तक्षेप पर भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने रूसी सरकार से संपर्क साधा और मृतक युवक का शव भारत भिजवाया । शुक्रवार को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शव को परिजनों के सुपुर्दी में दिया गया ।जहां से एंबुलेंस के जरिए शव को मृतक के गांव लाया गया ।शनिवार दोपहर को मृतक अली हुसैन का शव पैतृक गांव मनकापुर जैसे पहुंचा गांव में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर स्थित कब्रिस्तान में युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया इस दुखद घटना मे पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के के सिंह ,ननकन व ग्राम प्रधान कुणाल सिंह आदि ने पीड़ित परिवार को ढांढस बधांया तथा हर संभव सहायता की मदद दिलाने का भरोसा दिलाया ।
