नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बालाजी सरकार सुन लो फरियाद हमारा कष्टो से मिले छुटकारा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,364 views

बालाजी सरकार सुन लो फरियाद हमारा कष्टो से मिले छुटकारा

 

भक्तो ने हाजिरी लगाकर कष्टो से मुक्ति के लिए की आराधना

विशाल शोभा यात्रा बालाजी सरकार के गगन भेदी नारे के बाद

रात्रि जागरण मे बालाजी सरकार के दरबार में झूमे श्रोता, खूब लगे जयकारे प्रातः छप्पन भोग के प्रसाद वितरण के बाद हुआ कार्यक्रम का समापन

 

 

संजय प्रजापति

 

नवाबगंज/ गोण्डा

नबावगंज नगर प्रसिद्ध कालीकुण्ड मंदिर पर विशाल शोभा यात्रा बालाजी सरकार के गगन भेदी नारे के बाद रात्रि जागरण मे बालाजी सरकार के दरबार में झूमे श्रोता, खूब लगे जयकारे प्रातः छप्पन भोग के प्रसाद वितरण के बाद हुआ कार्यक्रम का समापन बुधवार की प्रातः कालीकुंड मंदिर से बालाजी महाराज की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई चुन नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुणे जाकर के बालाजी मंदिर पर समाप्त हुई रात्रि में बालाजी महाराज के भव्य जागरण में भक्तीमय गीतों पर श्रोतागण पूरी रात झूमते रहे। जागरण के प्रारंभ में भगवान गणेश की पूजन आरती से जागरण और विशाल भंडारा प्रारम्भ हुआ। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, गणपति राखो मेरी लाज पूरण करिओ मेरे काज के बाद बाला जी महाराज की आरती कीजै बालाजी महराज की इसके उपरांत हजारों की भीड़ ने खूब जयकारे लगाये इसके बाद एक तरफ भंडारा जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। वही दूसरी ओर नयन नदुवाना जयपुर की जागरण पार्टी के कलाकारो ने बालाजी के भजन से जागरण की शुरुआत की। वीर हनुमान अति बलवान व माता रानी के भजन अम्बे तू है जगदम्बे काली से सब का मन मोह लिया। गायिका सैलजा शर्मा जयपुर ने बाला जी के कथा सुनाई और हनुमान जी और लंका कांड का विस्तार से भजन के माध्यम पुरा व्रतांत सुनाया। नयन मदुवाना ने हनुमान जी के बाल रूप में और माता अंजनी के बाल लीलाओं पर व्याख्यान किया। बजरंग बाला फेरू तेरी माला संकट हरियो की प्रभु मन बसियो के गाने पर भक्त जमकर झूमने लगे।जागरण के बीच में बाहर से आए कलाकारों ने भक्ति गीत पर झाकियाॅ प्रस्तुत की। बाबा भोलेनाथ की मसान व महाकाल की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। सुबह आरती पूजन के बाद 56 भोग का प्रसाद हजारों भक्तों मे वितरित कर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता, सत्यार्थ प्रकाश फूल सिंह अनिल कसौधन, दुर्गा प्रसाद कसौधन , रवि कौशल, अंकुर गुप्ता, सोनू कौशल मनोज कौशल हरिश्चन्द्र मोदनवाल सहित सैकड़ो श्रोतागण उपस्थित रहे। सुरक्षा के उद्देश्य से कोतवाल मनोज कुमार राय के नेतृत्व मे पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!