नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

व्यवसायिकता के युग में भी स्वस्थ पत्रकारिता के मूल्यों की पालना सराहनीय- चिन्मयानंद 

1 min read

 6,054 views

  1. चोर बदमाशों के पास हिम्मत नहीं होती बस उजागर करने की हिम्मत होनी चाहिए   –चिन्मयानन्द महराज
  2. पत्रकारिता एक मिशन है राकेश सिंह

(शिवदयालगंज गोण्डा ) कटरा कुटी धाम पर हिंदी पत्रकारिता के पूर्व संध्या पर भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ! जिसमें आसपास क्षेत्र के सैकड़ो पत्रकार ब्यूरो प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए।

दीप प्रज्जवालित करतेउपजाऊ जिलाध्यक्ष राकेश सिंह
दीप प्रज्जवालित करते उपजा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह

सर्वप्रथम महंत मां हंस वाहिनी के चित्र पर दीप प्रज्जवल व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का संचालन पत्रकार कवि रविंद्र पांडे रवि ने किया कार्यक्रम के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार महादेव सागर संयोजक वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह कार्यक्रमाधिकारी अशोक श्रीवास्तव आदि ने विषय स्वतंत्र पत्रकारिता राष्ट्रोत्थान के लिए महावरदान “श्रेष्ठ भारत के नवनिर्माण में निष्पक्ष निर्भीक एवं निर्णायक पत्रकारिता की सबसे अहम भूमिका ” विषय पर अपना विचार व्यक्त किया ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटरा कुटी धाम के पीठाधीश्वर महंत स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने कहा कि मीडिया की जीवंतता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उससे मिशनरी के रूप में कार्य करने का श आवाहन किया। महाराज ने कहा कि व्यवसायिकता के इस दौर में भी बहुत से पत्र पत्रिकाएं और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल स्वस्थ पत्रकारिता के मूल्यों की पालना कर रहे हैं जो सराहनीय है! कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में विनोद कुमार गुप्ता ,डॉ अरुण सिंह ,अमित श्रीवास्तव, संजय प्रजापति, नीरज श्रीवास्तव , प्रवीण सिंह ,बबलू तिवारी , एस के सिंह आदि रहे ! कार्यक्रम के अंत में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं कई दशकों तक बेहतरीन कार्य करने वाले सम्मानित होने वाले पत्रकारों में विशेष रूप से उपजा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह महादेव सागर , हरीश तिवारी ,संजय प्रजापति मौजी राम यादव , अशोक श्रीवास्तव , चंद्रशेखर सोनी रियाजुद्दीन , राजेश सोनी , नीरज श्रीवास्तव, ध्रुव मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी, रमेश कुमार मिश्रा, सोनिया त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव, बनारसी मौर्य, विपिन श्रीवास्तव, राम शंकर शर्मा, एस .के.सिंह, अशोक सिंह , सुरेश शुक्ला , अमित कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश मिश्रा सहित सैकड़ो पत्रकारों को अंग वस्त्र , डायरी – लेखनी और मिष्ठान देकर माल्यार्पण करते हुए भव्य स्वागत किया गया l कार्यक्रम आयोजन में विशिष्ट अतिथि ब्रह्मा कुमारीज की प्रतिमा बहन व मुख्य अतिथि विपनेश पांडे सहित मुख्य रूप से डॉक्टर अरुण सिंह , विनोद कुमार गुप्ता, प्रवीण सिंह, मनोज यादव , रविंद्र पांडे , सुरेंद्र सिंह , राजेंद्र तिवारी , बबलू तिवारी , चंद्र किशोर शास्त्री, सहित दर्जनों लोगों उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!