नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की मौत , मृतक के बड़े भाई ने थाने पर दी तहरीर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 10,302 views

 

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के बलुहा मजरे में राजू सिंह (40)पुत्र बजरंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक के बड़े भाई बलराम सिंह ने अपने मझले भाई, उसके साले और मृतक युवक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
तुलसीपुर माझा के मजरे बलुहा में बजरंग सिंह तीन पुत्रों के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा बलराम सिंह प्रतापगढ़ में ड्यूटी करता है। मझला लड़का बबलू घर पर रहकर खेती बाड़ी देखता है। छोटा बेटा राजू गुड़गांव में रहकर नौकरी करता था। पिछले माह मझले भाई की पत्नी गीता की मौत कैंसर से हो गयी थी। जिसमें छोटा भाई घर आया था। छोटे व मझले भाई की पत्नी सगी बहनें थी। ब्रहस्पतिवार की सुबह राजू की पत्नी जयश्री सुबह 5 बजे शौच के लिए बाहर गयी थी। वापस आने के बाद घर के कामों में व्यस्त हो गयी। घंटो बाद जब वह पति के कमरे में गयी तो पति को रस्सी के फंदे से झूलते देख आवाक रह गई। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी भी आ गए। घर में कोहराम मच गया। बड़े भाई बलराम सिंह को जब जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
मृतक के बड़े भाई बलराम सिंह ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि मेरा मझला भाई बबलू, उसका साला जितेन्द्र सिंह निवासी मधवापुर जनपद बस्ती और मृतक की पत्नी आए दिन राजू को पीटते थे। बीते दो दिनों में विपक्षियों ने मृतक से मारपीट भी की थी। बलराम ने कहा कि उसे शंका है कि उसके भाई की मृत्यु विपक्षियों के षड्यंत्र के कारण हूई है।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई ने तहरीर दी है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!