बिग ब्रेकिंग : एक ही परिवार के छह सदस्यों की गोली मारकर हत्या, तीन घायल, हालत नाजुक
1 min read
4,644 views
युगनव टाइम्स लाइव
खबर सूत्रों से
मुरैना ( युगनव टाइम्स लाइव ) मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के कुछ लोगों ने शुक्रवार को दूसरे पक्ष की तीन महिलाओं सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया। पुलिस महानिरीक्षक (चंबल जोन) एस सक्सेना ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस हत्या के सिलसिले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रही है। सक्सेना ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से ५० से ६० किलोमीटर दूर लेपा गांव में हुई और मारे गए तीनों पुरुष और तीनों महिलाएं एक ही परिवार की सदस्य थीं। हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर सक्सेना ने कहा कि मृतकों और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। उन्होंने बताया कि मृतकों के रिश्तेदारों पर कुछ साल पहले आरोपियों के परिवार के दो सदस्यों की हत्या करने का आरोप है। फिलहाल हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही हैं।
