नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पति के लापता होने से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल, थाने में दर्ज कराया गुमशुदगी का रिपोर्ट

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,168 views

 

पश्चिम वर्दवान- आसनसोल जिले के साउथ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के टैगोर रोड, दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले 24 वर्षीय संतोष दास पुत्र स्वo पंपा दास के लापता हो जाने से परजनो में जहां गम का माहौल है वहीं पति के गायब हो जाने से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों ने साउथ थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है।

इस मामले में पीड़ित परिजनों का कहना है कि दिनांक 13 अप्रैल 2024 को संतोष दास घर से किसी कार्य हेतु बाहर गए थे कि आसनसोल के हटन रोड से अचानक लापता हो गए। पीड़ित परिजनों ने बताया कि संतोष दास नीले रंग की जींस व पेंट तथा खाकी रंग की शर्ट पहने थे, इस तरह उनके अचानक गायब होने से परिजन काफी दुखी हैं, पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों ने साउथ थाने पर जाकर गुमशुदी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। अभी तक संतोष दास का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर किसी को संतोष दास मिलते हैं तो पीड़ित परिजन कृष्ण दास के मोबाइल नंबर 8759251021 पर संपर्क करके उनके दुख दर्द को सांझा करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!