बोरे में मिली किराएदार की लाश, क्षेत्र में हड़कंप
1 min read
399 views
बोरे में मिली किराए दार की लाश , क्षेत्र में हड़कंप
सूत्रों से
देहरादून ( युगनव टाइम्स लाइव ) मोहिनी रोड पर आज दोपहर एक घर में हत्या की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक घर के कमरे में किराएदार की लाश बोरे में बंद मिली। कमरे का दरवाजा 24 दिसंबर से बंद था। मकान मालिक को जब कमरे से बदबू आई तब जाकर हत्या का राज खुला।
मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर लाश को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़के की शिनाख्त अशरफ निवासी नजीबाबाद के रूप में हुई है। वह कुछ महीनों से फंड इकट्ठा करने का बिजनेस चलाता था। जिसके लिए वह देहरादून में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बाकी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शीघ्र खुलासा
करेगी ।
