नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

घर में घुसकर मारने पीटने और छेड़खानी करने का लगाया आरोप

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 427 views

घर में घुस कर मारने-पीटने और छेड़खानी करने का लगाया आरोप

 

रिपोर्ट वृजेश पाठक

नंदिनी नगर ( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव ) नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने गाँव के ही दबंगों पर घर में घुस कर मारने-पीटने, सामान तोडने और बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है ।

एक गांव निवासी बुजुर्ग गोरखनाथ ने बीते बुधवार को थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि बीते 22 दिसंबर की रात करीब 07 बजे गाँव के ही विपक्षीगण कन्हैया पुत्र राम कृपाल, बलराम पुत्र कन्हैया अर्जुन पुत्र कन्हैया लाठी-डंडे और सरिया लेकर उसके घर पर चढ आये। विपक्षियों ने घर में घुसकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पीड़ित और उसके परिजनों को मारा-पीटा एवं घर का सामान तोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में स्थानीय थाने पर उसने तहरीर दी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से विपक्षीगणों के हौंसले बुलन्द हैं ।जिसके फलस्वरूप बीते मंगलवार को रात करीब 09 बजे विपक्षी बलराम पुत्र कन्हैया पीड़ित के घर में घुस आया और उसकी बेटी से दुराचार करने का प्रयास करने लगा। हल्ला-गुल्ला सुनकर जब घर के लोग जाग गये तो विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर कार्रवाई की जा एगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!