ठंड ने दिखाया असर पारा लुड़का लोग परेशान, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि में जलवाया अलाव ग्राम प्रधान द्वारा भी पीपल तिराहे के पास जलवाया गया अलाव
1 min read
5,286 views
ठंड ने दिखाया असर पारा लुड़का लोग परेशान,
क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि में जलवाया अलाव
ग्राम प्रधान द्वारा भी पीपल तिराहे के पास जलवाया गया अलाव
मोहम्मद सुलेमान प्रभारी उत्तर प्रदेश
गोंडा । ठंड ने दिखाया असर पारा लुड़का लोग परेशान क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जलवाया अलाव इस समय ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है ठंड से लोग परेशान हैं राह चलने वाले मुसाफिर तथा देहाती लोग जो बाजारों में खरीददारी करने आते हैं वह ठंड से काफी परेशान हो रहे रहे थे ठंड को देखते हुए यह मनकापुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गढ़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरजा शंकर नाग ने मोतीगंज बाजार में रेलवे स्टेशन के पास अलाव की व्यवस्था की है जिससे देहाती क्षेत्र से बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को अलाव ताप कर राहत मिल रही है वही ग्राम पंचायत गढ़ी के ग्राम प्रधान द्वारा मोतीगंज बाजार के पीपल तिराहे के पास अलाव की व्यवस्था की गई है जिससे पीपल तिराहा पर टेंपो या अन्य साधनों को पकड़ कर गोंडा मनकापुर जाने वाले लोगों को अलाव ताप कर राहत मिल रही है मोतीगंज बाजार में अन्य स्थानों पर भी उक्त लोगों द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है!
