नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कैसरगंज से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी करणभूषण शरण सिंह के समर्थन में बड़े पैमाने पर मुस्लिम और ब्राह्मण समाज के लोग खुलकर आ रहे सामने

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,582 views

तरबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव । तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में कैसरगंज से चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार करणभूषण शरण सिंह के समर्थन में बड़े पैमाने पर मुस्लिम और ब्राह्मण समाज के लोग खुलकर सामने आ रहे हैं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार उर्फ नानबच्चा पांडेय की अगुवाई में पथार तिवारी बाजार रंगधार पुरवा में राजू खां सभासद
फैसल खां कल्पनाथ सिंह राघवेंद्र नकुल वाहब खां हाजिर खान सद्दाम अम्मर गामा गज्जू और लियाकत अली आदि ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर करन भूषण शरण सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता अब खुलकर करन भूषण शरण सिंह के पक्ष में मुखर हो रहा है। नान बच्चा पांडेय ने कहा कि ब्राह्मणों का सर्वाधिक सम्मान बृजभूषण शरण सिंह उनकी पत्नी पूर्व सांसद केतकी सिंह और सांसद उम्मीदवार करनभूषण शरण सिंह ने किया है। यह परिवार साल के 12 महीने और 24 घंटे क्षेत्र की जनता के लिए सुलभ रहता है। बगैर जाति धर्म का भेदभाव किये लोगों के सुख-दुख में भी शामिल रहता है। पूरे क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाने का श्रेय भी इसी परिवार को है। ऐसे में आगामी 20 मई को मतदान के जरिए विरोधियों की हवा खत्म करने का समय आ गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!