नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोण्डा व कैसरगंज लोकसभा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जिताने को लेकर समन्वय समिति की बैठक, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने की शिरकत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,837 views

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी कांग्रेस के स्टार प्रचारक माननीय अविनाश पांडे ने अबुल कलाम आजाद महाविद्यालय जमुनियबाग खोराहंसा में इंडिया गठबंधन के दलों की समन्वय बैठक को संबोधित किया और गोंडा तथा कैसरगंज लोकसभा में इंडिया गठबंधन की प्रत्यासी श्रेया वर्मा एवं भगत राम मिश्रा को जिताने की अपील की,कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय और पच्चीस गारंटी का हवाला देते हुए बताया की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है और बदलाव का संकल्प ले चुकी है, पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है, 4 जून को चुनाव परिणाम आने पर इंडिया गठबंधन की सरकार भारी बहुमत से बनेगी l
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडे ,57 लोकसभा कैसरगंज के कोऑर्डिनेटर बृजेश सिंह ,59 लोकसभा गोंडा के कोऑर्डिनेटर चौधरी अखिलेश सिंह, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह, विधानसभा प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी, कुतुबुद्दीन खान डायमंड, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष सगीर खान, जिला महासचिव अरविंद शुक्ला, रमन त्रिपाठी, सभासद साहिद अली कुरैशी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह, बहराइच कांग्रेस अध्यक्ष जे पी मिश्र ,प्रदेश सचिव सुभाष राजवंशी, बहराइच सपा अध्यक्ष राम हर्ष यादव,राष्ट्रीय महाचिव सपा सरफराज हुसैन सोनू,प्रदेश सचिव सपा दिग्विजय सिंह, मेहनौन के पूर्व प्रत्यासी अरशद खां लोधी, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे,जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ सुभाष पांडे,अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी,एनएसयूआई के जर्निल हयात,सभासद हाज़ी अब्दुल सईद, श्रीराम पांडे सोनू, शशांक मिश्र सहित जिला और प्रदेश के तमाम नेता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!