नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिला कारागार में मनाया जाएगा शहीद राजेंद्रनाथ लाहिडी़ जी का बलिदान दिवस शामिल होंगे जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण 17 दिसंबर को होगा

1 min read

 374 views

जिला कारागार में मनाया जाएगा शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी जी का बलिदान दिवस,शामिल होंगे जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण, 17 दिसंबर को होगा

 

 

सीडीओ ने कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विभागों को दिए निर्देश

.

.

गोण्डा( युगनव टाइम्स लाइव ) देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले वीर सपूत राजेंद्रनाथ लाहिड़ी जी के बलिदान दिवस 17 दिसंबर को जिला कारागार गोण्डा में भव्य तरीके से मनाया जायेगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर लाहिड़ी जी के बलिदान दिवस को जिले में भव्य तरीके से बनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा लाहिड़ी जी के बलिदान स्थल शहीद स्मारक का निरीक्षण किया गया। सीडीओ द्वारा बताया गया कि काकोरी कांड के महान क्रांतिकारी लाहिड़ी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आगामी 15 से 19 दिसंबर के बीच पांच दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।15 दिसंबर को अवधी गायन व देशभक्ति नृत्य व 16 दिसंबर को भजन व फरवाही नृत्य का आयोजन किया जायेगा। जबकि मुख्य कार्यक्रम 17 दिसंबर को जेल परिसर में होगा, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। पुलिस बैंड द्वारा सलामी, श्रद्धांजलि व माल्यार्पण का किया जाएगा, साथ ही पौधारोपण, सर्व धर्म पाठ, सरस्वती वंदना व स्वागत गान, नृत्य नाटिका एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके बाद 18 दिसंबर को आल्हा का बिरहा गायन तथा देशभक्ति नृत्य का आयोजन होगा जबकि अंतिम दिन 19 दिसंबर को स्कूली बच्चों के मध्य निबंध, रंगोली व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

सभी कार्यक्रम डॉ संपूर्णानंद प्रेक्षागृह टाउन हॉल गांधी पार्क में आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि है कि वह बलिदान दिCवस के अवसर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ले। सभी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!