नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

साढे़ बारह किलोमीटर लंबी सड़क का 2 करोड़ 15 लाख की लागत से हॉट मिक्स प्लांट से बनने वाली सड़क के विशेष मरम्मत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 433 views

साढ़े बारह किलोमीटर लंबी सड़क का 2 करोड़ 15लाख की लागत से हॉट मिक्स प्लांट से बनने वाली सड़क के विशेष मरम्मत

 

 

बहराइच (युगनव टाइम्स लाइव )विधायक सुभाष त्रिपाठी ने समारोह पूर्वक शिलापट का अनावरण कर किया शिलान्यास।साथ ही विधायक ने कार्यस्थल पर जाकर विधिवत पूजा पाठ कर कार्य का शुभारंभ कराया।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ए ई सपना अवर अभियंता अनिल चौधरी व थानाध्यक्ष आर के पांडेय सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता,और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

पयागपुर क्षेत्र में गोंडा बहराइच हाइवे पर स्थित पैतोरा मोड़ से कोटबाजार होते हुए खुटेहना हुजूर मार्ग तक साढ़े बारह किलोमीटर लंबी महत्व पूर्ण प्रधान मंत्री सड़क है।इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते है । इस सड़क के नवीनकरण से लगभग एक लाख की आबादी को आवागमन में सुविधा होगी।सांसद बृज भूषण शरण सिंह और विधायक सुभाष त्रिपाठी

के प्रयासों से इस सड़क की विशेष मरम्मत का कार्य स्वीकृत हुआ।शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने भाजपा सरकार में क्षेत्र में बिछ रही सडको के जाल के बारे में बताते हुए उन्होंने अन्य विकास कार्यों को गिनाया। इसी क्रम में श्री त्रिपाठी ने पयागपुर को नगर पंचायत कादर्जा दिलाने का जिक्र करते हुए आने वाले चुनावों में भाजपा के अध्यक्ष सहित सभी पंद्रह सभासदों को जिताने की अपील की।समारोह का संचालन समाज सेवी आनंद बिहारी शुक्ल ने किया ।कार्य क्रम में भाजपा नेता हरी ओम रस्तोगी, मैन बहादुर सिंह,मंडल अध्यक्ष राम गोपाल शुक्ल ,महा मंत्री अजीत शुक्ल ,बसंत कुमार सिंह कपीश सिंह,ठेकेदार मन्नू सिंह प्रदीप तिवारी ऊर्फ छोटू तिवारी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष किंचू मिश्रा,बड़के तिवारी मुन्ना शुक्ला विजय गौतम हनुमान बाबा विरला पंडित , संतोष कुमार सिंह,आलोक शुक्ल,पंकज माहेश्वरी,सत्येंद्र केडिया, अंबुज पंसारी, व योगेंद्र शर्मा सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता,और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!