नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

1 min read

 5,170 views

 

राकेश कुमार सिंह
मनकापुर गोंडा ।महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के स्काउट और गाइड तथा एनसीसी कैडेट्स ने स्वीप योजना अंतर्गत बेलसर के रगड़गंज बाजार चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम किया। इस दौरान छात्र – छात्राओं ने नाटक, गीत स्लोगन आदि के माध्यम से मतदाताओं को आगामी 20 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और स्काउट तथा गाइड ने गीत के माध्यम से वोट की अहमियत बताई और कहा कि सबको वोट देने जाना है, उठ जाओ अब घर से निकलो, बूथ पर बटन दबाना है, योग्य जनप्रतिनिधि चुनना है ।मेरा गोंडा मेरी शान, 20 मई को करें मतदान। पहले मतदान फिर जलपान आदि स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें हम सभी को बढ़-चढ़ करके भाग लेना चाहिए।जितना ज्यादा मतदान होगा, हमारा लोकतंत्र भी उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने कस्बे के आम जनता का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में मतदान करके आप सब अपनी ताकत को पहचाने। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को मतदाता संकल्प भी दिलाया। स्वीप के नोडल चंद्रशेखर ने लोगों से आगामी 20 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील किया। कार्यक्रम में स्काउट मास्टर रामेश्वर प्रताप सिंह और अशोक कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ शिवनारायण मिश्रा, रामकिशन भारती, शिवम भारती, दिव्या दुबे, अंशु जायसवाल, पलक, नैंसी, उमा, सुमित सिंह, ऋषभ सिंह, शिखा पांडे, संजना शर्मा आदि एनसीसी कैडेट्स, स्काउट और गाइड के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!