सकोरा अभियान अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर टांगे गए मिट्टी के बर्तन
1 min read
4,017 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नंदिनी नगर जिला द्वारा जिले के विभिन्न नगर इकाइयों मे सकोरा अभियान अंतर्गत गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए महाराजा देवी भगत सिंह इंटर कॉलेज बेलसर, रगड़गंज पुलिस चौकी तथा क्षेत्र पंचायत कार्यालय बेलसर, दुर्गा मंदिर आदि स्थानों मिट्टी के बर्तनों को टांगा गया और आसपास के लोगों को उसमें प्रतिदिन पानी भरने का आवाह्न किया गया। इस अवसर पर महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है जीवन जीने के लिए मनुष्यों को जितने पानी की आवश्यकता होती है उससे कहीं अधिक पशु पक्षी को भी होती है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न स्थलों जैसे विद्यालय ब्लॉक बगीचों एवं अन्य स्थानों पर भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था कराई है वह अत्यंत ही सराहनीय है। आम जन्मश को इस अभियान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेलसर के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि अभाविप ऐसा संगठन है कि जो सदैव पर्यावरण के प्रति अपना कर्तव्य का निर्वाहन करती है। इसलिए समय-समय पर अभाविप पौधारोपण, चिड़ियो को दाना पानी देना, सामाजिक घटनाओं पर लोगों का मदद करना आदि कार्यक्रम करते रहती है।तहसील संयोजक अंतरिक्ष त्रिपाठी ने कहा अभाविप समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है कि लोगों को भी गर्मी के मौसम में चिड़ियो को दाना पानी देने के लिए अपने घरों या छत के ऊपर कोई बर्तन में पानी रखना चाहिए l साथ ही गली के जानवरों के लिए भी घर के बाहर बड़े बर्तनों में पानी रखना चाहिए । अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद बेलसर के नगर मंत्री अविनाश तिवारी ने कहा कि अभाविप का साफ संदेश है कि गर्मी में कोई प्यासा न रहे | इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख आशाराम, वैभव सिंह प्रधान,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री कशिश सिंह, आकाश सिंह, रामकृष्ण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
