नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इटियाथोक की बुशरा जबीं ने 12वीं में जिला टॉप कर लहराया परचम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 10,283 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। शनिवार को यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल व इंटर परीक्षा का परिणाम घोषित हुवा। परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चो समेत उनके परिजनों व शिक्षकों मे भारी उत्साह रहा। कस्बे की होनहार छात्रा बुशरा जबीं ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में जिले में पहला और प्रदेश में सतवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र सहित जनपद का नाम रोशन किया है। बेटी की इस सफलता पर परिजनों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है। इटियाथोक कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी अब्दुल सबूर की इस होनहार बेटी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 पूर्णांक में 483 अंक प्राप्त कर जिला और प्रदेश के टॉपर्स लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। वह कस्बे के इंद्रकुवरि स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा है। उसने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते पर 96.6 प्रतिशत अंक पाकर यह स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि बूशरा जबीं ने दो साल पूर्व हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में चौथी रैंक हासिल की थी। बुशरा के पिता अब्दुल सबूर व्यवसायी और माता रजिया बेगम हाउस वाइफ है। बुशरा जबी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दे रही है। उसने बताया की वह दिन में 6 से 8 घंटे पढ़ाई किया करती थी। वह बताती है कि कड़ी मेहनत से किए गए कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मेधावी छात्रा की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मिश्रा, विनोद उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि राजेश दुबे, मुन्ना तिवारी, सुनील तिवारी, साहबान मिस्त्री सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!