नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

किशोर का लहूलुहान शव गांव के बाहर खेत के पास मिला,धारदार हथियार से किशोर की निर्मम हत्या की आशंका

1 min read

 9,328 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक गोण्डा। थाना क्षेत्र के खटिकन पुरवा दलपतपुर गांव निवासी एक किशोर का लहूलुहान शव गांव से बाहर खेत के मेंड़ पर मिला है जिसके बाद आसपास इलाके में सनसनी फैल गई है। किसी धारदार हथियार से किशोर की निर्मम हत्या किए जाने की आशंका लोग लगा रहे हैँ। किशोर का खून से लतपथ शव गांव से करीब 150 मीटर दूरी पर बांस के बाग और गेहूं के खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। रविवार सुबह खोजबीन के दौरान परिजनों को अंग भंग शव मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस नें घटनाक्रम की उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम नें मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया। एसपी विनीत कुमार जायसवाल नें भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इटियाथोक थाना क्षेत्र के भुडकुंडा ग्राम पंचायत के मजरा खटिकन पुरवा दलपतपुर गांव निवासी मृतक मनीष यादव 15 पुत्र हनुमान प्रसाद यादव के बड़े भाई सुरेंद्र यादव ने बताया की शनिवार को मृतक मनीष गांव के राम जियावन वर्मा के यहां आयोजित तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात्रि 12 बजे के करीब कार्यक्रम से लौटकर वापस घर आया और घर से पानी लेकर शौच के लिए गांव से बाहर खेत में चला गया। परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब नींद खुली तो देखा गांव स्थित दोनों घर पर मनीष नहीं है। आसपास खोजबीन करने पर गांव के बाहर बांस के बगीचे और गेहूं के खेत की मेड़ पर मनीष का शव पड़ा हुआ था। मनीष का दोनों हाथ और गर्दन कटा हुआ था तथा उसके चेहरे व शरीर के कई अंगों पर धारदार हथियार से प्रहार करके निर्मम हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि मृतक मनीष छः भाईयों में सबसे छोटा था। वह गोपाल बाग स्थित गुरुकुल विद्यापीठ में कक्षा 7 का छात्र था। पिता हनुमान प्रसाद बड़े बेटे वीरेंद्र यादव के साथ बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। शेष चार भाई घर पर रहकर खेती किसानी व पढ़ाई लिखाई कर रहे थे। घटना की सूचना लूधियाना रह रहे पिता व बड़े भाई को दी गई है। दोनों लोग लुधियाना से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। घटना से घर परिवार का रो रोकर हाल बेहाल है वही गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!