नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राम मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर पुलिस ने 151 की कार्रवाई की । ग्रामीण ने जिलाधिकारी से की शिकायत 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,785 views

 

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का मो अनीस आलम ने फेसबुक पर शाह खान के नाम से एक अकाउंट बना रखा है जिस पर उसने श्री राम मंदिर अयोध्या को बैंक बताते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी। शुक्रवार को जब पोस्ट विभिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने लगी तो कई भाजपा नेताओं, हिंदू संगठनों एवं आम हिन्दू जनमानस ने विभिन्न माध्यमों से अपनी नाराजगी जाहिर की थी । वायरल पोस्ट के संबंध में एक्स पर कार्रवाई की मांग करते हुए कई लोगों ने ट्वीट भी किया वहीं भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद दूबे ने थाने पर तहरीर भी दी थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस ने देर शाम तेजी दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में तो ले लिया लेकिन 151 के तहत कार्रवाई करते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। पुलिसिया कारवाई से जहां स्थानीय हिंदू जनमानस में जहां आक्रोश है वहीं थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र प्रेमधर ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा से शिकायत की है।
कुछ दिन पूर्व कस्बे के चाईंटोला निवासी एक मुस्लिम युवक द्वारा भी राम मंदिर को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी लेकिन उस मामले में हिन्दू संगठनों के दबाव के चलते इसी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध 151 के तहत कार्रवाई की गई है और उसे सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में वह इस तरह की पोस्ट नहीं करेगा। वहीं स्थानीय पुलिस का यह दोहरा चरित्र लोगों के समझ से परे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!