नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जनता इंटर कॉलेज में लड़कियों ने मारी बाजी, इंटरमीडिएट की खुशनुमा और हाई स्कूल के आदित्य ने किया कॉलेज टॉप

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,984 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है l 10वीं में कुल 89.55 फीसदी और 12वीं में कुल 82.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं l वहीं इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है l 10वीं में कुल 93.40 % लड़कियां पास हुए हैं l वहीं 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट 88.42 फीसदी दर्ज किया गया है l

यूपी बोर्ड की ओर से घोषित किए नतीजों में विकासखंड बभनजोत के जनता इंटर कॉलेज गाज़ीपुर की लड़कियों ने बारहवीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य रियाजुद्दीन खान ने बताया कि इंटरमीडिएट की छात्रा खुशनुमा ने 92% अंक हासिल करके कॉलेज टॉप किया वही अदिति त्रिपाठी ने 90.8% अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं तथा शीबा 87.66 अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया l
हाई स्कूल में छात्र आदित्य शुक्ला ने 92. 83% अंक पाकर कॉलेज टॉप किया, छात्रा आरिफा माजिद ने 88.5% अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रही और छात्रा सबीना ने 85. 17 अंक पाकर तीसरे स्थान हासिल किया l

जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य रियाजुद्दीन खान ने खुशी जाहिर करते कहा कि यह मेहनती अध्यापकों और विद्यार्थियों की सख्त मेहनत का नतीजा है। इस गति को आगे भी जारी रखा जाएगा। बढि़या नतीजों की खुशियों में शामिल कॉलेज के सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं ने छात्र-छात्राओं छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!