नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मोतीगंज पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,557 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में गठित मोतीगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-93/24, धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित 02 शातिर चोरों-01. अजय राठौर, 02. विनय कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 12.04.2024 को वादी राजेन्द्र कुमार पुत्र मेवाराम नि0 लोकई पुरवा मौजा सीहागांव थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा द्वारा मोतीगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 11.04.2024 को अज्ञात चोरो द्वारा मेरी प्लेटिना मोटरसाईकिल मेरे घर के बाहर से चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था तथा विवेचना व0उ0नि0 रामभवन पासवान को सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. अजय राठौर, 02. विनय कुमार को आज दिनांक 13.04.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वालों में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम भवन पासवान उप निरीक्षक मानिक राज सिंह यादव हेड कांस्टेबल राजकरण कांस्टेबल गंगाशरण शामिल रहे चोरी की अभिक्तों को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है यह जानकारी थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रतिभा सिंह दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!