नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रिजल्ट कार्ड पाकर प्रफुल्लित हुए नौनिहाल शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास सम्भव: चौकी प्रभारी 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,240 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह

गोंडा । श्री सर्वेश्वरी विद्यापीठ नट्वीरपुरम सोहाँस के प्रांगण में परीक्षाफल वितरण समारोह व अभिभावक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कहोबा पुलिस चौकी के प्रभारी शिव लखन सिंह के द्वारा बच्चों व अभिभावकों से सीधा संवाद किया गया, चौकी इंचार्ज द्वारा कहा गया कि हम सभी को एक साथ मिलकर इन प्यारे नौनिहालों के भविष्य को उज्ज्वल बनाना है, इनको शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाना है, जिससे ये समाज के दर्पण बन सके। परीक्षाफल वितरण समारोह में समस्त बच्चों को परीक्षाफल वितरित किया गया और कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। प्रबन्धक हरीश पाण्डेय ने अभिभावकों से आग्रह किया कि विद्यालय का सहयोग करें और इन बच्चों को घर पर भी एक अनुशासन दें, जिससे इन बच्चों का बहुमुखी विकास किया जा सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कहा गया कि आप सभी बच्चों को नियमित विद्यालय जरूर भेंजे, जिससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। हेड कांस्टेबल धनंजय सिंह द्वारा बच्चों के अनुशासन व विद्यालय की व्यवस्था को देखकर समस्त शिक्षकों की सराहना की गई। दीपक पाण्डेय द्वारा कहा गया कि विद्यालय द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है ऐसे आयोजनों से बच्चों को एक अलग सा माहौल भी मिलता है। इस समारोह में लगभग सैकड़ों अभिभावक व माताएं उपस्थित थी। अभिभावकों द्वारा विद्यालय की पूरी व्यवस्था पर काफी खुशी व्यक्त की गई और कहा गया कि स्कूल जैसा होना चाहिए वैसा ही ये स्कूल है। विद्यालय के हरे-भरे वातावरण व खेलकूद के मैदान को देखकर सभी ने भूरि-भूरि प्रसंशा की। विद्यालय के प्रबन्धक हरीश पाण्डेय द्वारा चौकी इंचार्ज शिव लखन सिंह, हेड कांस्टेबल धनंजय सिंह व दीपक पाण्डेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में एल पी मिश्रा, पूजा, किरन, प्रज्ञा, ज्योति, मुस्कान, रेशमी, अन्तिमा, सुरभि आजाद आदि सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!