इंटर कॉलेज में शुरू हुआ बायोमेट्रिक हाजिरी
1 min read
6,120 views
राकेश कुमार सिंह
मनकापुर गोंडा। विकासखंड बेलसर क्षेत्र के आजाद नगर स्थित राज नरायन राम गनेश इंटर कॉलेज आजाद नगर बेलसर गोंडा में आज से छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज ने शुरू किया बायोमेट्रिक हाजिरी ग्रामीण क्षेत्र में आर एन के नाम से चर्चित कॉलेज कक्षा 3 से 12 तक हाजिरी लगाने का प्रयास पूर्ण रूप से कर रहा है ।देहात क्षेत्र में कॉलेज की एकअलग पहचान है ।बायोमेट्रिक हाजिरी से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं में काफी उत्साह है ।संस्थापक राम गनेश तिवारी ने कॉलेज के व्यवस्थापक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव को धन्यवाद दिया है ।इस मौके पर कॉलेज परिवार प्रधानाचार्या विमलेश शुक्ला,अनीता शुक्ला, नीता तिवारी, रोली मिश्रा,कंचन उपाध्याय,पिंकी यादव एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं भी मौजूद रहे।
