स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, अभिभावकों से बच्चों का नामांकन व मतदान करने की अपील
1 min read4,096 views
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक, गोण्डा। शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरईपारा द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत सोमरही के विभिन्न मजरों में जागरुकता रैली निकाली गयी। यह रैली परिषदीय विद्यालयों में नामांकन को बढ़ाने एवं अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से निकाली गई।विद्यालय के बच्चों द्वारा रैली में एक भी बच्चा छुटा संकल्प हमारा टूटा, आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सब का अधिकार जैसे स्लोगन के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गया। विद्यालय के सहायक अध्यापक अरुण मिश्र ने रैली के दौरान अभिभावकों से मिलकर उनसे बातचीत कर उन्हें अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूल में कराने और आगामी लोकसभा चुनाव में अवश्य मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सलमान, गोपाल प्रसाद ,करन सिंह, अरुण मिश्र, संकुल शिक्षक सौरभ वर्मा, विजय कुमार भारती, महेंद्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
