नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 537 views

रिपोर्टर: आशीष तिवारी

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दबंग प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज। नंदिनी नगर (नवाबगंज गोंडा) थाना क्षेत्र के लौव्वावीरपुर गाँव के पूरे डिहवा मजरे में बीते दिनों दलितों और प्रधान प्रतिनिधि के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस नें एक सप्ताह के बाद दलित महिला की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस नें कप्तान के निर्देश पर दलित उत्पीडन तथा बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज।

थाना क्षेत्र के लव्वाबीरपुर गांव बीते चार दिसम्बर को गांव की दलित रानी देवी पत्नी भभूती तथा गांव के प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र तिवारी के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हुए थे। प्रधान प्रतिनिधि के तहरीर पर स्थानीय थाने में तीन महिलाओं सहित आठ दलित परिवारों के खिलाफ बिभिन्न धाराओं में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन पीड़ित दलित महिला का मुकदमा पुलिस नें नहीं दर्ज किया था। दलित परिवार मुकदमा दर्ज कराने के लिए डीआईजी तथा पुलिस से गुहार लगाई। सोमवार को पुलिस कप्तान आकाश‌‌‌ तोमर के निर्देश पर प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र तिवारी,अध्यांश तिवारी, चंद्रमणि,राम सुभावन,तथा राम कुमार उर्फ भुल्लन के खिलाफ दलित उत्पीडन तथा बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!