नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गन्ना लदा ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला व रोडवेज बस की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग हुए गंभीर रुप से घायल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,927 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। थाना क्षेत्र के गोंडा बलरामपुर नेशनल हाईवे पर करुवापारा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप रोडवेज बस व गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राले की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस के आगे की सीट पर बैठे चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के गोंडा बलरामपुर रोड पर करुवापारा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार दोपहर बाद बलरामपुर की तरफ से आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस का अगला टायर अचानक फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित बस सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर में आगे की सीट पर बैठे इटियाथोक कस्बा निवासिनी सोनाली दुबे(25) पुत्री राजेश दुबे, उनका बेटा विधात 8 माह, मुन्ना तिवारी ( 35) व उनका बेटा अर्णव ( 4) निवासी बलरामपुर गंभीर रूप से चोटिल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस नें घायलों उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिचालक रितेश कुमार ने बताया कि हादसे के समय बस में कुल 25 यात्री सवार थे। एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई। शेष सभी यात्री व चालक पूरी तरह सुरक्षित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!