छात्र छात्राओं को बांटे गए मतदाता संकल्प पत्र
1 min read
3,545 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा l महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में स्वीप योजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को ईबीएम मशीन के बारे में बताया गया और उन्हें लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया । इस अवसर में छात्र छात्राओं ने अपने अभिभावकों को मतदान अवश्य करने के लिए पत्र भी लिखा ।विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है। इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता की वोट डालने में सक्रिय भागीदारी हो, इसके लिए विभिन्न प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे है। जिनका मुख्य उद्देश्य मतदान में मतदाताओं की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे कहा लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होना जरूरी है। जिससे सुयोग्य जनप्रतिनिधियों का चुनाव करना संभव होगा ।इस दौरान विद्यालय में गठित मतदाता साक्षरता क्लब के नोडल चंद्रशेखर ने उपस्थित छात्र छात्राओं से अपने माता पिता को मतदान अवश्य करने के संबंध में पत्र लिखवाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को अपने परिवार और पड़ोस के लोगों से आगामी 20 मई को मतदान अवश्य करने का मतदाता शपथ पत्र भी वितरित किया । इस अवसर पर डॉ पदमनाथ पांडेय, एम एच अंसारी, अनिल सिंह, सुग्रीव प्रसाद, अशोक कुमार, रंजीत कुमार, उमेश चंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता, कुंवर संजीव सिंह, अमित वर्मा, कुंवर भगवती सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह मोहम्मद यूनुस रामेश्वर प्रताप सिंह आदि के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
