नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रेलवे लाइन मरम्मत के दौरान नौ लोग हुए घायल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,095 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह

गोंडा। गोण्डा बस्ती रेल मार्ग पर पूर्वोत्तर रेलवे के मसकनवा-लखपतनगर रेलवे-स्टेशन के बीच मछमरवा गांव के पास डाउन ट्रैक पर 13 मीटर लम्बे रेलवे पटरी ट्रैक को बदलते समय ट्रैक छटकने से नौ ट्रेक मैन ग्रुप डी रेलवे कर्मी घायल सभी घायलो को अप रेलवे ट्रैक से पास हो रही मालगाडी को रोक रेस्क्यू कर गोण्डा रेलवे हास्पिटल भेजा गया है।

मिली जानकारी अनुसार घटना पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा से बस्ती मार्ग पर रेलवे लाइन बदलते समय कर्माचारियों को लाइन छिटक कर लग गयी जिसमे नौ रेलवे कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी मिलने पर पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मण्डल इन्जीनियर लखनऊ विनीत कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी। इस घटना मे नौ ट्रेक मैन महेन्द्र यादव , छेदी लाल, सत्यानंद मिश्र, हरीलाल यादव, दिनेश कुमार यादव, अंकित पटेल, करूण कुमार, कैशुम हुसैन अशोक, शामिल रहे हैं। घटना बाबत रेलवे हॉस्पिटल के अपरअधीक्षक डॉ रमेश चंद ने बताया कि नौ लोग घायल होकर आए थे जिसमें चार की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर किया गया रेलवे हॉस्पिटल से चार लोगों को लखनऊ रिफर किया गया इनमें नौ ट्रेक मैन महेन्द्र यादव , छेदी लाल, सत्यानंद मिश्र, हरीलाल यादव, दिनेश कुमार यादव, अंकित पटेल, करूण कुमार, कैशुम हुसैन अशोक, शामिल रहे। इससे पहले बरूवाचक मोतीगंज के पास खिरईखिरवा के पास पटरी छटकने से छह गैंगमेन घायल हो गये थे। ऐसी दोबारा घटना होने से मजदूर यूनियन चिंता जतायी है।फिलहाल घटना के बाद रेलवे के जिम्मेदार हरकत मे नजर आये और घायलों का इलाज हो रहा है वही अधिकारियों द्वारा घटना के बाबत जांच भी कि जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!