नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ठेकेदार ने वन कर्मियों की मिली भगत से बगैर अनुमति काट डाले दस सागौन के पेड़

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,042 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक,गोंडा। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से लकड़ी माफिया खुलेआम पेड़ों में आरा चलवा रहे हैं।वन विभाग के अधिकारियों की नजर इन पर नहीं पड़ रही है। कुंआना रेंज में हरे पेड़ों का कटान धड़ल्ले से जारी है। गुरुवार को इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत निशारू पुर गांव में लकड़ी माफिया सागौन का पेड़ काटते हुए देखे गए।आपको बता दें, कि सरकार पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर पेड़ लगाती है। परंतु वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत के चलते लकड़ी माफिया हरे पेड़ों को मशीनों से काट पल में ही साफ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को निशारू पुर गांव में देखने को मिला।जहां एक लकड़ी माफिया ने सागौन के दस पेड़ों को मशीन से कटवा कर धराशाई कर दिया।पेड़ों की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
मालूम हो कि वन विभाग चुपचाप यह सब देखते हुए आंखें बंद किए बैठा है।वन दरोगा सुभाष यादव ने बताया कि मौके पर जाकर सभी पेड़ों की गिनती किया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।रेंजर जेपी गुप्ता का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।यदि पेड़ काटे जा रहे हैं तो इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!