चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 04 घरों की गृहस्थी हुई स्वाहा
1 min read
7,280 views
नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 04 सगे भाईयों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस पुलिस और अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
हरिवंशपुर गांव के मजरे रमई पुरवा में रविवार की रात करीब 08 :30 बजे रामानंद पुत्र कोमल के घर में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग की लपटों ने आस-पास के 03 और घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना पुलिस और अग्निशमन दल को दी। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के साथ पंहुची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक रामानंद, घनश्याम, श्याम बिहारी, श्याम लाल पुत्र गण कोमल की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। घनश्याम ने बताया कि आग लगने से उसके 30000 रुपये भी जलकर राख हो गये। वहीं आग लगने से 04 परिवारों का अनाज, बर्तन, कपड़ा, बिस्तर, 03 साइकिल भी जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान दुर्गेश पांडे ने बताया कि मौके पर पंहुची राजस्व टीम ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। वहीं इस मामले के संबंध में हल्का लेखपाल कृष्णा कुमारी से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
