नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भगवान संग हरिभक्तों ने खेली होली, फूलदोलोत्सव महोत्सव पारंपरिक ढंग से मनाया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,370 views

प्रदीप कुमार गुप्ता

मसकनवा( गोंडा) :-विश्वप्रसिद्ध भगवान् घनश्याम महराज की जन्म स्थली स्वामिनारायण मंदिर छपिया में बड़े ही धूमधाम से होली मनाया गया। हरिभक्तों ने भगवान घनश्याम संग फूलों से होली खेली।भरत खंड के महाराजाधिराज नरनारायण देव जयंती के अवसर पर मंदिर में फूलदोलोत्सव महोत्सव पारंपरिक ढंग से मनाया गया। भगवान की प्रतिमा को भव्य रूप से अनेक प्रकार के फूलों और अशोक की पत्तियों से सजाया गया। महिला और पुरुष हरिभक्तों ने भगवान के संग फूलों की होली खेली। लोगों ने एक दूसरे के ऊपर फूल फेके मंदिर के महंत देव प्रकाश स्वामी गुरु जगत प्रकाश स्वामी कोठरी विष्णु स्वामी ने पूजन अर्चन कराया।पुष्प वर्षा कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। नर नारायण देव प्राकट्य के उपलक्ष्य पर भक्तों ने विभिन्न प्रकार के फूलों व पत्तियों से भगवान के अवतार का स्वागत किया था।यह उत्सव परम्परागत चली आ रही है।गुरू जगत प्रकाश स्वामी, कोठरी विष्णु स्वामी, हरि दर्शन स्वामी, भक्ति केशव स्वामी, सागर भगत, हितेश भगत, अयोध्या भाई, रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!