नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष व प्रधान गणो की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,331 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एसएमसी अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान संघ अध्यक्ष ज्योति चंद तिवारी के द्वारा सरस्वती पूजन से किया गया। प्रशिक्षक अरुण पांडे के द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति की कार्य एवं दायित्व के बारे में बताया गया तथा बाल शिक्षा अधिकार 2009 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।बच्चों के मुख्य चार अधिकार शिक्षा का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, विकास का अधिकार एवं सहभागिता का अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने ग्राम प्रधानों को ऑपरेशन कायाकल्प के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।अहिरौलिया पंचायत के भीखमपुरवा प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प पर ग्राम प्रधान राम प्रसाद व एसएमसी अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक संदेश वर्मा नें महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष ज्योति चंद तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मनोज मिश्रा, अनिल पांडेय, चंद्र प्रकाश वर्मा, राधे रमण यादव, मनोज यादव, राकेश यादव, के.के सोनकर सहित एसएमसी अध्यक्ष व क्षेत्र के प्रधान गण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!