नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं गोण्डा में कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

1 min read

 1,698 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा !बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं में कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्य क्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद यादव ने मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस आयोजन में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों, कला अनुदेशक व डायट के प्रशिक्षुओं ने हिस्सा। सभी ब्लाकों से लगभग पैंतीस अध्यापकों व पचास प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में डायट प्रवक्ता वीर बहादुर सिंह ने अपने रोल को बखूबी अंजाम दिया। कला उत्सव को देखने के लिए डायट प्राचार्य अतुल तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव, प्रवक्ता ज्ञान बहादुर व अन्य प्रवक्ताओं द्वारा अवलोकन किया गया। प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए कला प्रदर्शनी का आगंतुकों ने सराहना की तथा इस ज्ञान को बच्चों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।कार्यक्रम में कठपुतली की नाटक कला देखकर प्रफुल्लित हुए एवं कई कलाकृतियां की प्रशंसा की। निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रवक्ता सौमित्र सिंह, संदीप जयसवाल एवं प्रवक्ता रेनू राय रहीं। कला उत्सव में बहुत सारी कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।कला प्रदर्शनी में इटियाथोक के शिक्षक मनोज दीक्षित, शौनक शुक्ला, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सुरेश कुमार मनकापुर से शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया, करनैलगंज से प्रतिभा सिंह, शताक्षी पांडे, नेहा जैन आदि अध्यापकों ने कला प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य अतुल तिवारी द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!