नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,324 views

  1. मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
    गोंडा ! मुजफ्फरनगर में राजकीय इंटर कॉलेज महगांव वाराणसी के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में गोंडा जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा तथा शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर सभा का आयोजन कर शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराया। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा में सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने सरकार से मृतक के परिवार को एक करोड रुपए आर्थिक सहायता, परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा उनके पूरे सेवाकाल तक परिवार को पूरा वेतन दिए जाने के साथ-साथ हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग किया। राजकीय शिक्षक संघ जनपद गोंडा के जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद द्विवेदी ने कहा भविष्य में कोई भी शिक्षक कॉपियों को लेकर नहीं जाएगा और यदि मांगे पूर्ण नहीं हुई तो आगे और भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि शिक्षकों से भविष्य में केवल पठन-पाठन का कार्य कराया जाए शेष शासकीय कार्यों से उन्हें दूर जाए। जिला मंत्री सहदेव सिंह ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मी पर गैंगस्टर लगाया जाए जिससे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो। सभा को अन्य शिक्षक संगठनों ने भी संबोधित किया। सभा के उपरांत शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया इस अवसर पर सुरेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह , शैलेश पटेल, गीता त्रिपाठी, अमित पांडेय, राजकरण वर्मा, हंसराज भारती, ऋषि कुमार शुक्ला, विनय कुमार, अभिजीत कुमार सिंह,  नारायण दुबे, सुधीर कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक बृजेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. एस नंदू, संयुक्त मंत्री राजेश सिंह, डॉक्टर मनमोहन सिंह, दिलीप कुमार सिंह कोषाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, विष्णु जीत सिंह, अफजाल अंसारी, संदीप श्रीवास्तव, सत्यवीर सिंह, रफीउल्लाह, प्रधानाचार्य परिषद प्रदेश सचिव शिवेंद्र सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, अमित यादव, रमेश विमल, अनिल सिंह, विजय प्रकाश विद्रोही, लवकुश मिश्रा, दीपा निर्मल, अमित वर्मा, आशा चौधरी, निकहत अमरीन, रघुनाथ द्विवेदी, अनिल सिंह, रामेश्वर प्रताप सिंह, मोहम्मद यूनुस, सुशील जेम्स, मनोज यादव, गोपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!