नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गाजे बाजे के साथ हथियागढ़ में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,982 views

 

रिपोर्ट :-प्रदीप कुमार गुप्ता

मसकनवा गोण्डा :-हनुमानगढ़ी कोटिया धाम मंदिर हथियागढ़ के पंद्रहवें वार्षिक उत्सव के अवसर पर नौदिवसीय श्री राम कथा का आयोजन गाजे बाजे के साथ धूमधाम से शोभा कलश यात्रा निकाला गया।
मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। कलशयात्रा गाजेबाजे के साथ मुख्य मंदिर से हाथी घोड़ा के साथ गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा कोटिया धाम मंदिर से निकल कर खैराहा पोखरा होते हुए हथियागढ़ बाजार पहुंची सैकड़ों की संख्या में बालिकाओं और महिलाओं ने पीला वस्त्र पहन कर सिर पर कलश धारण किया। जय श्री राम की जय घोष से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया कलशयात्रा का भक्तों ने फूलों से जगह जगह स्वागत किया और स्टाल लगाकर जलपान कराया। कलशयात्रा हथियागढ़ पुलिस चौकी होते हुए श्रंगार घाट के विशुही नदी के तट पर पहुंची विधि विधान से यज्ञाचार्य ने कलश पूजन कराया जहाँ से कलश यात्रा पुनः यज्ञमंडप पहुंची। मुख्य यजमान राम धीरज,सत्यदेव, पिंटू, गणेश ने मंडप पूजन कराया और प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर मनीष पाण्डेय,अनिल मिश्र,डॉ विजय बहादुर सिंह,शांति भूषण,जितेंद्र पाण्डेय,भूपेश मिश्रा,अमित कमल,विष्णु विवेक शुक्ला, राजकुमार विश्वकर्मा,डॉ अशोक शुक्ला,प्रज्जवल गुप्ता,कटरा कुटी धाम के स्वामी चिन्मानंद,राम कुमार कसौधन कैलाश बाबू पवन कुमार विक्की विक्रम प्रसाद आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!