नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना अंतर्गत छपिया के संगवा को मिला जनपद का चौथा स्थान,ग्राम प्रधान ने संगवा की बदल दी तक़दीर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,042 views

 

 

प्रदीप कुमार गुप्ता

मसकनवा (गोंडा)मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना अंतर्गत बर्ष 2022-23 मे पंचायत सशक्तिकरण के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली विकासखंड छपिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत संगवा को प्रदेश मे 161वा व जिले मे चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ है।जिसके तहत संगवा ग्राम पंचायत को पन्द्रह लाख रूपया विकास कार्य के लिए पुरस्कार के लिए दिया जाएगा।विदित हो कि ग्राम प्रधान अवनीश प्रताप सिंह ने बीते अपने कार्यकाल मे एक ही छत के नीचे सफलता के कई इबारत लिखी।ग्राम सभा के अंदर बहुतेरे चुनौतीपूर्ण कार्य करके दिखाएँ हैँ।ग्राम प्रधान के इस उपलब्धि पर ग्रामवासी सहित छपिया ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधान व अधिकारीगणों ने ख़ुशी जाहिर की है।जनपद के विकासखंड छपिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम संगवा के युवा प्रधान विकास के दृढ़संकल्प के साथ नई तस्वीर के साथ गावं की नई पहचान के तहत एक ही छत के नीचे सफलता की कई इबारत लिखी।नई सोच के साथ गावं की दशा बदलने को ठानी तो कई योजनाओं का खाका तैयार कर नौनिहालों का सांस्कृतिक विकास के साथ विकास की योजनायें गावं मे फलीभूत हो रही है। युवा प्रधान अवनीश प्रताप सिंह उर्फ़ रिंटू सिंह ने गावं को मॉडल बनाने की ठानी तो ग्राम पंचायत की सूरत बदल दी।गावं के 26 विस्वा मे प्राथमिक विद्यालय के साथ ग्राम पंचायत भवन एवं आंगनबाडी केंद्र, फ्रेंडली शौचालय, शौचालय, दिव्यांग शौचालय,पंचायत भवन के सामने सेल्फी पॉइंट,बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा के साथ साथ तीन भाषाएं भी पढ़ाई जा रही है। साथ ही गावं को ओडीएफ प्लस की श्रेणी मे भी ला दिया।इसके साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत भवन में बना प्रधान कक्ष एवं सचिव कक्ष जो कंप्यूटर वाई फाई से लैस है। तो नई व्यवस्था के के तहत सुविधाओं से परिपूर्ण इतिहास मीटिंग हॉल जिसमें लगी खिड़कियां आकर्षित करने वाले परदे जहां मीटिंग हॉल की शोभा बढ़ा रहे यही नहीं सारे कमरे में कुछ क्वालिटी की टाइल्स लगी है ग्राम वासियों के साथ पंचायत भवन में पंचायत सहायक के साथ सचिन अभी रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में बैठते हैं तो पंचायत भवन में आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र किसान सम्मन निधि राशन कार्ड राष्ट्रीय विद्यास पेंशन विधवा पेंशन के लिए आवेदन की सुविधा एक छत के नीचे मिल रही है

पंचायत भवन के सामने बना सेल्फी पॉइंट
पंचायत भवन के सामने बने सेल्फी प्वाइंट जहां आकर्षण केंद्र बना हुआ है तो गेट के सामने वटवृक्ष व चबूतरा जहां लोगों अपने और आकर्षित करने में कोई कोलकाता नहीं छोड़ रहा है तो बच्चे हो या गांव की बच्चियों अपने परिवार से ज्यादा आवश्यक फोटो अपने मोबाइल से अपलोड करते हैं तो पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे की निगाह पानी से पूरा कैंपस अपने आप सुरक्षित महसूस हो रहा है।

प्राथमिक विद्यालय में कई भाषाएं सीख रहे नौनिहाल
गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय जिसमें चार कच्चे में पढ़ाई होती है सभी कमरे में स्मार्ट ब्लैक बोर्ड उच्च क्वालिटी के प्राइस लगे हुए हैं साथ ही बच्चों के खाने के लिए ग्रेनाइट लगे हुए भोजनालय साफ सफाई की उचित व्यवस्था और दिव्यांग शौचालय तथा दीवारों पर ज्ञानवर्धक चित्र सहित लिखा हुआ है इसमें पढ़ने वाले नौनहगारों को हिंदी संस्कृत अंग्रेजी से तीन भाषण बनाई जाती है विद्यालय में प्रार्थना के बाद बच्चों को न्यूज़ एंकरिंग एवं कहानी ज्ञान के साथ मध्यान भोजन के पहले मंत्र उच्चारण भी करना आवश्यक होता है इतना ही नहीं जीरो लेवल से लेकर बच्चों को अपना परिचय इंग्लिश में देने का ज्ञान किया जाता है।

क्या कहते है प्रधान
ग्राम ग्राम प्रधान अवनीश कुमार सिंह उर्फ़ रिंटू ने बताया कि जिले में गांव को चौथा स्थान मिलना मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे ग्रामवासियों के लिए गर्व की बात है।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए गावं में शवदाह स्थल,अन्नपूर्ण घर,शादी घर के लिए प्रयासरत हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!