नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन लोकसभा चुनाव का शंखनाद अशफाक आलम

1 min read

 7,626 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे ग्राम परिक्रमा यात्रा मंगलवार को मनकापुर विधानसभा के जैदवा गांव में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष वैभव सिंह जिला मंत्री बिंदेश्वरी वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान इंद्रसेन सिंह ने किया। संचालन सेक्टर संयोजक बब्बू मिश्र ने किया। कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिला अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने अपने संबोधन में बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा 12 फरवरी से चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के 916 गांव में परिक्रमा यात्रा कर मोदी योगी सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। 12 मार्च को यात्रा का समापन कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर कार्यकर्ताओं को बताया कि सभी लोग अपने-अपने बूथ पर जी जान से लगकर 80 प्रतिशत वोट अपने पक्ष में करवायें जिससे 400 का आंकड़ा पूरा हो जाए। जिला मंत्री बिंदेश्वरी वर्मा ने कहा कि आजादी के बाद भाजपा ही ऐसी सरकार है। जो सबका साथ सबका विकास को लेकर चलती है। कांग्रेस और सपा जात-पात की राजनीति करती है। जो जनता समझ चुकी है किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। जिला उपाध्यक्ष वैभव सिंह आए हो लोगों को आभार व्यक्त करते हुए कीर्तवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पक्ष में वोट देने का अपील किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से छपिया के मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य अवधेश पांडे, अब्दुल कयूम, बिजेंदर वर्मा, अजय वर्मा, पूर्व जिप सदस्य रोहित भारती, कुलदीप यादव, सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!