नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

CAA और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्राधिकार की अगवाई में अर्ध सैनिक बलों ने किया फ्लेग मार्च

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,632 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – सी ए ए नागरिकता संशोधन अधि0 लागू होने के और आगामी लोकसभा चुनाव- 2024, होली, रमजान माह के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी मनकापुर व थाना प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे द्वारा गौरा चौकी चौराहे पर फ्लैग मार्च कर जनता के बीच सुरक्षा की भावना को पैदा किया गया l जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने हेतु अर्धसैनिक बल (CISF) एवं पुलिस बल के साथ थाना खोड़ारे के अल्लीपुर बाजार, चंद्रदीप घाट, गौरा चौकी बाजार विभिन्न ग्राम मोहल्लों व चौक चौराहे पर किया रूट मार्च। रूट मार्च के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव-2024, होली, रमजान माह व भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने के दृष्टिगत आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने, आगामी त्योहारों को शान्तिपूर्ण व भयमुक्त होकर मनाने तथा अवांछनीय व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों में भय व्याप्त करने हेतु एरिया डॉमिनेशन कर आमजन मानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। लोकसभा चुनाव में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की गई तथा सभी को चुनावो में बढ़-चढ़कर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही अवगत कराया गया कि लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर है तथा ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाये न फैलने दे, अफवाह फैलाने वाले तत्वो पर भी पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगो को बताया गया कि चुनावों के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले लोगो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस रूट मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी मनकापुर प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे मनोज पाठक गौरा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश राय CISF फोर्स व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!