नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महेशपुर नवाबगंज के बच्चों को समाज सेवी मनीष यादव ने दान स्वरूप भेंट किया प्रोजेक्टर

1 min read

 8,626 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! शनिवार को शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर के बच्चों व स्टाफ के लिए बहुत ही खास रहा। सोशल मीडिया ह्वाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब, अखबारों की सुर्खियों के माध्यम से युवा समाज सेवी मनीष यादव प्राथमिक विद्यालय महेशपुर के शिक्षकों व बच्चों की गतिविधियों को देखकर बहुत प्रेरित व प्रभावित हुए। खासकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वन्दना पटेल के बच्चों के प्रति समर्पण से बहुत प्रभावित हैं। इसी का परिणाम रहा कि मनीष यादव ने बच्चों के शिक्षण को रोचक व ज्ञानवर्धक बनाने के लिए स्कूल की प्रधानाध्यापिका वन्दना पटेल को दान स्वरूप छब्बीस हजार मूल्य का प्रोजेक्टर खरीद कर भेंट किया। डिजिटलाइजेशन के इस युग में तकनीक बहुत मायने रखती है। बच्चे इससे अछूते न रहें,किसी प्रकार का अभाव महसूस न करें। स्मार्ट क्लास के होने से अध्ययन अध्यापन बहुत ही असरदार हो जाता है।
इस नेक कार्य के लिए बच्चों, अभिभावकों, स्कूल टाफ व स्कूल की प्रधानाध्यापिका वन्दना पटेल ने समाज सेवी मनीष यादव आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!