नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इटियाथोक सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन का विधायक ने किया लोकार्पण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,698 views

 

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी व सीएमओ रश्मि वर्मा ने फीता काटकर डिजिटल एक्स-रे मशीन एवं अन्य स्वास्थ्य परीक्षण उपकरणों का लोकार्पण किया। सीएचसी में एक्सरे मशीन की शुरुआत होने से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र की सेहत को सुधारते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। किसी भी देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब वहां के नागरिक स्वस्थ्य और निरोगी रहें। अच्छे स्वास्थ्य के बिना शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति संभव नहीं है। कोई राष्ट्र पूर्ण रूप से तभी स्वस्थ और निरोगी रह सकता है, जब वहां की चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ हो। जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, तबसे चिकित्सा क्षेत्र में देश व प्रदेश नित विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। इलाज के खर्च का आघात बीमारी की पीड़ा को और ज्यादा कष्टकारी बना देता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आयुष्मान भारत के नाम से एक ऐसी योजना प्रारम्भ की, जिससे देश के हर गरीब का इलाज मिल रहा है। साथ ही सरकारी अस्पतालो की व्यवस्थाओ को और अधिक बेहतर बनाया जा रहा है ताकि आमजनो को इसका समुचित लाभ मिल सके।सीएमओ ने स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी और सीएचसी पर उपलब्ध सेवाओ के बारे मे भी बताया। मंडल अध्यक्ष सत्यब्रत ओझा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक सुनील कुमार पासवान, डॉ एसके प्रजापति, बीसीपीएम दिनेश कुमार, बीडीओ अभय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!